तेज बारिश से मक्के की फसल को भारी नुकसान…

Chautha Sthambh

तेज बारिश से मक्के की फसल को भारी नुकसान…

चौथा स्तंभ (चौथा स्तंभ) जिलें के किसानों के सामने एक बार फिर तेज बारिश मुसीबत बनकर सामने आई है, जिले में बीते कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश से जिले में हजारों हेक्टेयर में लगा मक्का चौपट होने की कगार पर आ गया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मक्का की फसल चौपट हो रही है और जमीन में गिरी मक्का फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। खराब होती फसल देखकर आहत किसान अब प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बोवनी और मजदूरी की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

चौरई क्षेत्र में भारी बारिश से मक्का की फसल चौपट..

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से मक्का को भारी नुकसान हुआ है। चौरई जनपद क्षेत्र में एक महिने से रूककर हो रही वर्षा से फसल क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बीते दिन बींझावाडा, केदारपुर, सलखनी, हरनभटा क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ हुई तेज वर्षा से खेतों में मक्का फसल बिछ गई हैं। किसानों की मेहनत बेकार हो गई है।

- Advertisement -
  • किसानों ने बताया कि ज्यादा वर्षा से मक्का फसल तबाह हो रही है। कुदरत की मार से किसानों की उम्मीद धूमिल हो गई है। फसलों की स्थिति देखकर बोवनी और मजदूरी का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

    पटवारी नहीं कर रहे सर्वे
    चौरई क्षेत्र में तेज बारिश से जो मक्का की फसल खराब हुई है उसका पटवारी भी सर्व नहीं कर रहे हैं, ग्राम बीझावाडा के किसान ने बताया कि हमारे गांव में कई किसानों की मक्का फसल तेज बारिश और तेज हवा चलने से मक्का की फसल चौपट होने की कगार पर आ गई है लेकिन पटवारी द्वारा कोई सर्वे नहीं किया गया है

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *