छिंदवाड़ा जिले में खाद की है पर्याप्त उपलब्धता..

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा जिले में खाद की है पर्याप्त उपलब्धता..

भ्रामक खबरों से सावधान रहें किसान भाई – कलेक्टर श्री सिंह

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित सभी तरह के उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण मार्कफेड के गोदामों और समितियों में उपलब्ध है। किसानों को आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही…खरीफ सीजन 2025 के दौरान अभी तक जिले में 119005 मी. टन यूरिया, 27337 मी. टन सुपर फॉस्फेट, 7063 मी. टन एमओपी, 10406 मी. टन डीएपी और 31998 मी. टन एनपीके का वितरण किया जा चुका है। कुल 195809 मी. टन उर्वरकों के वितरण के बाद भी आज दिनांक की स्थिति में 3280 मी. टन यूरिया, 13348 मी. टन सुपर फॉस्फेट, 1052 मी. टन एमओपी, 7378 मी. टन डीएपी और 6054 मी. टन एनपीके को मिलाकर कुल 31112 मी. टन उर्वरक उपलब्ध हैं।

  कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने जिले के किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित सभी तरह की खाद आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आज भी मैंने खुद कृषि एवं मार्कफेड के अधिकारियों के साथ गोदामों में जाकर उर्वरकों की उपलब्धता देखी है, जो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। खाद के संबंध में किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से सावधान रहें।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *