स्कूल में शिक्षक चलते हैं मोबाइल और करते हैं मटन पार्टी…?
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ ) छिंदवाड़ा जिले के जनजाति कार्य विभाग इन दोनों भगवान भरोसे चल रहा है, इस विभाग में खुलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है जिसका नतीजा है कि आज विभाग के शिक्षकों पर विभाग के उच्च अधिकारी का कोई नियंत्रण नहीं है, शिक्षक स्कूल में मनमानी करते नजर आ रहे है,
बिछुआ विकासखंड के ग्रामीण ने कलेक्टर कार्यालय में किया था शिकायत…
ऐसे ही शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय आकर ज्ञापन दिया था, बिछुआ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय थूयेपानी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और पालक-शिक्षक संघ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पदस्थ तीन शिक्षकों—कुवरलाल चोरिया, चौरसिया सर और मैडम नीता कोल्हे—की कार्यप्रणाली से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।बच्चों की शिक्षा पर असर
ग्रामीणों ने लगाया था शिक्षकों पर गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों को अक्षर ज्ञान और बुनियादी शिक्षा तक सही ढंग से नहीं मिल पा रही है। कई अभिभावकों ने शिकायत की कि बच्चों की शिक्षा स्तर गिरने के कारण उन्हें मजबूरी में स्कूल से टी.सी. (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेकर दूसरी शालाओं में दाखिला दिलाना पड़ा।
मोबाइल और निजी कारों में व्यस्त रहते हैं शिक्षक….
मोबाइल और निजी कार्यों में व्यस्त रहने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षक अपना अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बात करने और निजी कार्यों में व्यतीत करते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल की रसोई में समय बिताना और पालक-शिक्षक संघ समिति के पैसों का दुरुपयोग कर मटन पार्टी मनाने तक के मामले सामने आए हैं।
पालक-शिक्षक संघ और ग्रामवासियों की मांग ग्रामवासियों और पालक-शिक्षक संघ समिति ने सामूहिक रूप से मांग की है कि इन तीनों शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। ग्रामीणों ने सहायक आयुक्त,
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और सीईओ से गुहार लगाई है कि या तो इन शिक्षकों को तत्काल निलंबित किया जाए अथवा अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी जगह पर नए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।शिक्षा के स्तर में सुधार की दरकार गांव वालों का कहना है कि यदि समय रहते शिक्षा विभाग द्वारा कठोर कदम नहीं उठाए गए तो बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। शिकायतकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इन शिक्षकों पर हुई करवाई….
थुएपानी के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर महोदय को समक्ष में शिकायत प्रस्तुत कर ग्राम थुयेपानी के शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य में की जा रही लापरवाही एवं उदासीनता की शिकायत की गई। पूर्व में कलेक्टर महोदय के भ्रमण के दौरान संस्था में छात्रों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाये जाने के कारण श्री कुंवरलाल चौरिया एवं श्री जानिकराव सराठे की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी गई एवं श्रीमती नीता कोल्हे माध्यमिक शिक्षक का अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय की ओर प्रेषित किया गया। शिक्षकों द्वारा बार-बार अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण संस्था में कार्यरत निम्न शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ के विकल्प पर पदस्थ किया जाता है। शिक्षक तत्काल अपनी उपस्थिति विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ में देंवें।

शिवशंकर चौरसिया हुए निलंबित

