किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया हनुमान चालीसा का पाठः सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से हुए दुखी..

Chautha Sthambh

नीमच-किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया हनुमान चालीसा का पाठः सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से हुए दुखी

, मुआवजे और फसल बीमा की मांग

नीमच(चौथा स्तंभ)

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान से परेशान किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पालराखेड़ा गांव के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

- Advertisement -
  • किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। प्रशासनिक अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

    पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान

    पालराखेड़ा में पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस रोग से पौधों में फल नहीं लगे और वे सूख गए। किसानों ने राजस्व विभाग से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।

    किसानों का कहना है कि पिछली फसल का बीमा अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बीमा कंपनी को जल्द बीमा राशि वितरण के निर्देश देने की मांग की है। एसडीएम संजीव साहू को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *