देवगढ़ दौरे पर आएंगे जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह

Chautha Sthambh

देवगढ़ दौरे पर आएंगे जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ ) प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 14 एवं 15 मार्च को जिले के देवगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ऐतिहासिक देवगढ़ किले का अवलोकन करेंगे और जनजातीय सम्मेलन सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री डॉ. विजय शाह 14 मार्च को दोपहर 2 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे देवगढ़, जिला छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे वन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को प्रातः 6 बजे वन विश्राम गृह से प्रस्थान कर देवगढ़ किले का अवलोकन करेंगे तथा क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे देवगढ़ से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम राजाखोह ढाना पहुंचेंगे, जहां आयोजित मेला एवं जनजातीय सम्मेलन में शामिल होकर क्षेत्रीय जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री रात्रि 9 बजे ग्राम राजाखोह ढाना से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा छिंदवाड़ा से रात्रि 10:25 बजे पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *