SOE–SOM चयन 2026 में NTGA छिंदवाड़ा का परचम, 92% छात्राओं का चयन… जिले में लहराई सफलता की पताका
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ )उत्कृष्टता विद्यालय (SOE) और आदर्श विद्यालय (SOM) में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा–2026 में NTGA (कक्षा 1 से 8) अंग्रेजी माध्यम, छिंदवाड़ा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्राओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन परिणाम देते हुए 92 प्रतिशत चयन हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया है।
जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए विद्यालय से कुल 14 छात्राएं नामांकित थीं, जिनमें से 12 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। परिणाम घोषित होने पर 11 छात्राओं का चयन उत्कृष्टता एवं आदर्श विद्यालयों के लिए हुआ। यह परिणाम न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।
विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, छात्राओं की लगन और अभिभावकों के सहयोग से मिली इस ऐतिहासिक सफलता से NTGA छिंदवाड़ा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया तथा छात्राओं का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों, छात्राओं और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने का लक्ष्य रखा गया है।
SOE–SOM चयन 2026 में NTGA छिंदवाड़ा का परचम, 92% छात्राओं का चयन… जिले में लहराई सफलता की पताका…
Leave a Comment
