कांग्रेसजन ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया कोटि-कोटि नमन
–शिवाजी प्रतिमा पर अर्पित किये श्रद्धा के पुष्प
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ )जननायक, मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को कांग्रेस ने पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई। स्थानीय ईएलसी चौक स्थित शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजन ने श्रद्धा के पुष्प व पुष्पहार अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये वीर योद्धा को नमन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की ओर से नगर व जिलेवासियों को शिवाजी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने कम उम्र में ही धर्म की रक्षा का संकल्प ले लिया था। उन्होंने अनेकों युद्ध लड़े और उनमें विजय भी प्राप्त की। अपना पूरा जीवनकाल धर्म की रक्षा में समर्पित कर दिया। शूरवीर शिवाजी महाराज का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। धर्म और देश के लिये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक की वीरता और विरासत को समर्पित है।

जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पप्पू यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष दीपक वाजपाई, तरूण कराड़े, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, अम्बर दाढ़े, फिरोज खान, धीरज घोंगे, विजय इंगोले, सतीश राय, अमित प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

