गांधीजी की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chautha Sthambh

गांधीजी की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला पंचायत परिसर, छिंदवाड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर शासकीय कला पाठक दल द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मूल्यों को स्मरण किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री आदित्य अंडमान, श्री अभिजीत चौकसे, श्री सुखसागर, श्री सुरेश कुमरे, श्री महेश शर्मा, श्री कैलाश यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शासकीय कला पाठक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *