साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बना शहरवासियों की पहली पसंद

Chautha Sthambh

साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बना शहरवासियों की पहली पसंद.
कृषि वैज्ञानिक सपरिवार पहुँचे, अधिकारियों व नागरिकों ने की जमकर खरीदी
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा ज़िले में प्रारंभ किए गए साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। इसी क्रम में आज हाट में कृषि वैज्ञानिक अपने परिवार सहित पहुँचे और उन्होंने जैविक सब्ज़ियाँ, फल एवं अन्य जैविक उत्पादों की खरीदी की।
कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी भी हाट बाज़ार पहुँचे और शुद्ध, रसायन-मुक्त उत्पादों की जमकर खरीदी की। उपस्थित नागरिकों ने बताया कि इस हाट के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर जैविक सब्ज़ियाँ, फल, अनाज, मिलेट्स, दालें, विभिन्न प्रकार के आटे और अन्य प्राकृतिक उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं।


किसानों को मिला प्रोत्साहन, जैविक खेती को बढ़ावा
कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर जैविक खेती को प्रमाणित किया और पात्र किसानों को जैविक सर्टिफिकेट प्रदान किए। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे जैविक खेती की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।


शहरवासियों के लिए उपयोगी पहल
प्रशासनिक अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने इस साप्ताहिक जैविक हाट को शहरवासियों के स्वास्थ्य और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। यह हाट न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध आहार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि किसानों को भी उनके उत्पादों का सीधा और उचित मूल्य दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट धीरे-धीरे छिंदवाड़ा में स्वस्थ जीवनशैली और आत्मनिर्भर किसान की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।


- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *