BJP की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप…
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर..
Byadmin -31 January 2026
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ)
भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी और कड़ी कार्रवाई करते हुए डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर लिया गया, जिससे जिले की राजनीति में भूकंप जैसे हालात बन गए हैं।

संगठन की छवि को नुकसान बना वजह..
भाजपा का कहना है कि विनोद मालवी की गतिविधियां पार्टी की छवि के विपरीत पाई गईं, जिन्हें गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि संगठन में पद चाहे कितना भी बड़ा हो, अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने जारी किया निष्कासन आदेश..
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जारी पत्र क्रमांक bjp/cwa/727, दिनांक 31 जनवरी 2026 में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पत्र में दो टूक शब्दों में कहा गया है कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में मची हलचल…
नगर पालिका अध्यक्ष के निष्कासन की खबर सामने आते ही छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले का असर आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर साफ नजर आएगा।
निष्कासन के बाद विनोद मालवी अगला कदम…!
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि निष्कासन के बाद विनोद मालवी अगला कदम क्या उठाते हैं और भाजपा इस फैसले को ज़मीनी स्तर पर कैसे मैनेज करती है।

