छात्रों के उतरवाए कपड़े, भड़के पेरेंट्स

Chautha Sthambh

पूरा मामला सिवनी जिलें के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का


छात्रों के उतरवाए कपड़े, भड़के पेरेंट्स

सिवनी (चौथा स्तंभ) सिवनी जिला मुख्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल अभिभावकों का गुस्सा इस बात पर था कि गुरुवार को स्कूल में योग का प्रैक्टिकल था।

जिसके बाद छात्रों ने बतौर यादगार एक दूसरे की टी शर्ट पर स्लोगन आदि लिख दिए। प्रिंसिपल तक जब ये खबर पहुंची तो उन्होंने 20छात्र छात्राओं के टी शर्ट उतरवाने के आदेश दिए। जिसके बाद बच्चों के टी शर्ट उतरवा कर प्रिंसिपल ने अपने कमरे में रखवा लिए।

- Advertisement -
  • शीतल पटले सिवनी कलेक्टर

    जब बिना टी शर्ट बच्चे रोते बिलखते घर पहुंचे तो अभिभावकों का गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार दोपहर सभी अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपना विरोध जताया। प्रिंसिपल दीपक साहू अपनी कार्रवाई को सही बताते रहे। मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने इस मुद्दे पर जांच टीम बनाने की बात कही है।

    स्कूल प्रिंसिपल

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *