राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने तामिया में किया पौधारोपण, वन विभाग ने भेंट किया स्मृति चिन्ह
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ)प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने छिंदवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार की प्रातः फारेस्ट गेस्ट हाउस तामिया परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने चीकू का पौधा रोपित किया।
पौधारोपण के उपरांत वन विभाग की ओर से राज्यपाल श्री पटेल को वन एवं जनजातीय जीवन को दर्शाती एक आकर्षक पेंटिंग स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री साहिल गर्ग, पूर्व वनमंडलाधिकारी, एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

