छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती की सराहना, राज्यपाल ने किसानों से किया सीधा संवाद..

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)भोढिया पानी गांव पहुंचे मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने छिंदवाड़ा जिले के कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार और जैविक सहित प्राकृतिक खेती के उत्पादों को देखकर सराहना की

शिविर स्थल कृषि, उद्यानिकी एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाए गई जिले के जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा की और ज़िले में किये जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक खेती करने वाले जिले के किसान श्री पूरनलाल इनवाती द्वारा दो एकड़ केले की प्राकृतिक खेती से लगभग आठ लाख रुपए का लाभ प्राप्त करने पर सराहना की। उद्यानिकी विभाग अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद आलू के उत्पादन, नवीन किस्मों बीज रहित नींबू, जैविक स्ट्राबेरी, ब्रोकली, जापानी सरसों आदि के उत्पादन के लिए और आजीविका मिशन के तहत समूहों के उद्पादों के विक्रय के लिए शुरू किए गए पातालकोट आजीविका उत्पाद नाम से शुरू किए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के नवाचार की भी सराहना की।

इस दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन, एसपी अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, उपसंचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उपसंचालक पशुपालन डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार, उपसंचालक उद्यानिकी एम.एल. उइके, के.वी.के. देखाखारी के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.एल. राउत आत्मा से प्राची कोतु और जिला प्रबंधक राज्य आजीविका मिशन श्रीमती रेखा अहिरवार उपस्थित थी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *