प्रभारी मंत्री जी ने टीचर और भाजपा नेताओं की बोलती बंद कर दी..
मंत्री बोले बच्चों के लिए है खाना आपका क्या काम..?
By admin-26 January 2026
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में तिरंगा फहराने के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ मुख्य अतिथि मध्यान्ह भोजन करते हैं छिंदवाड़ा के खजरी सरकारी स्कूल में एक ऐसा वाक्या वह जहां मंत्री जी ने टीचर और भाजपा नेताओं की बोलती बंद कर दी।
मंत्री बोले बच्चों के लिए है खाना आपका क्या काम।
छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह खजरी के सरकारी स्कूल में मध्यान्ह करने भोजन करने पहुंचे थे मंत्री जिस कमरे में बैठे थे वहां भाजपा के कुछ नेता और टीचर भी बैठ गए थे मंत्री जी ने कहा कि बच्चे कहां हैं क्योंकि यहां तो सिर्फ कुछ ही बच्चे बैठे हैं, सब कार्यकर्ता और टीचर यहां से निकल जाएँ पहले बच्चों को भोजन परोसा जाए।

कमरे से बाहर हुए कार्यकर्त्ता बच्चों के साथ मंत्री ने किया भोजन।
पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया उसके बाद मध्यान्ह भोजन हर साल किसी न किसी सरकारी स्कूल में कराया जाता है इसी के चलते जब मंत्री जी को गुस्सा आया तो फिर कमरे से सारे कार्यकर्ता और शिक्षक बाहर निकले उसके बाद प्रभारी मंत्री ने बच्चों के साथ भोजन किया।

