इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग पर नगर निगम की अग्निशमन शाखा के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद काबू पा लिया।
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)आज सुबह फैक्ट्री के भीतर आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन शाखा एवं जिला परिषद की टीम करीब 15 दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारों के साथ 20 लीटर लिक्विड फोम के 40 केन एवं अग्निशमन पाउडर का प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी में लगभग 5 हजार लीटर पानी आता है, और इन 15 गाड़ियों ने 8 से 10 चक्कर लगाकर पानी भरते हुए आग पर काबू पाया।

इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग पर नगर निगम की अग्निशमन शाखा के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद काबू पा लिया।
घटनास्थल पर जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायण, एसडीएम, निगम कमिश्नर सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्य सहायक कुलदीप ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि पूरी तरह से बुझाने के लिए अभी भी लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

