दुनिया के इकलौते टँग पेंटर,ब्रश नहीं जीभ का करते हैं इस्तेमाल

Chautha Sthambh

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ)ना ब्रश की जरूरत और ना ही कूची की डिमांड आप सामने बैठ जाइए जीभ से हूबहू आपकी तस्वीर हो जाएगी इस हुनर में माहिर मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर के रहने वाले सूर्यभान मेरावी जिन्हें दुनिया का इकलौता टँग पेंटर भी कहा जाता है। कैसे शुरू हुआ जीभ से पेंटिंग बनाने का सिलसिला चौथा स्तंभ से खास बातचीत में किया खुलासा।

दुनिया के इकलौते टँग पेंटर,ब्रश नहीं जीभ का करते हैं इस्तेमाल

बालाघाट के सुंदरवाही गाँव से निकलकर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले सूर्यभान मेरावी को बचपन से ही पेंटिंग का शौक था पहले वे हाथों से पेंटिंग बनाते थे बाद में ऐसा जुनून चढ़ा की उन्होंने सोचा कुछ अलग करना है तो फिर जब से पेंटिंग बनाने की शुरुआत की जब यह कला उनकी धीरे-धीरे बालाघाट से निकलकर देश और दुनिया तक पहुँची तो रियलिटी शो के लोग भी उनके दीवाने हो गए कपिल शर्मा शो में जब उन्हें बुलाया गया तो मिनटों में उन्होंने अपनी जीभ से फिल्म अभिनेता सलमान खान की तस्वीर हूबहू बना डाली बताया जाता है कि दुनिया के एकमात्र जीभ से पेंटिंग बनाने वाले पेंटर हैं।

खेती बेचकर इंजीनियर बनाना चाहते थे पिता।

- Advertisement -
  • सूर्यभान मेरावी ने चौथा स्तंभ से खास बातचीत में बताया कि हर पिता का सपना होता है कि उनका बेटा अच्छा करियर बनाकर सेटल्ड हो जाए मेरे पिता भी अपनी जमीन बेचकर मुझे इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन मुझे लगा कि मैं कला के लिए ही जन्मा हूं इसलिए मैंने दूसरा रास्ता अपनाया हालांकि मुझे पहले परेशानियां मिली और कई बार उतार चढ़ाव आए लेकिन लगातार मेहनत से सफलता मिलती गई।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *