सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप.,इंसाफ की गुहार…

Chautha Sthambh

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप.,इंसाफ की गुहार…

ग्रामीणों के जरिए जनसुनवाई में पहुंचीं शिकायत


चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी विकासखंड जुन्नारदेव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाडा (हिरदागढ) की एक शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आज जनसुनवाई में कलेक्टर से इंसाफ की मांग की और दोषी प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई…

छिंदवाड़ा जिलें में ज्ञान के मंदिर में भी अब महिला शिक्षिका नही है सुरक्षित..?

- Advertisement -
  • जी हाँ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के बाम्हनवाडा शा. उच्च मा. विधालय की जंहा अब महिला शिक्षिका सुरक्षित नहीं है, ऐसा ही मामला आज जनसुनवाई में देखने को मिला जहां एक महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगया हुए शिकायत किया है.. शिक्षिका कहना है कि साहब, स्कूल में हाल ही में रविंद्र यदुवंशी की नीयत बिल्कुल ठीक नहीं है… पिछले दो सालों से वो हमको छूने की कोशिश कर रहे हैं, बुरी नीयत से गंदे इशारे करते हैं, आए दिन मानसिक रूप से परेशान करते हैं और विरोध करने पर उठवा लेने की धमकी देते हैं… इस तरह शिकायती मामला मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा।

    जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में शास.उ. मा. विद्यालय बाम्हनवाडा (हिरदागढ़) के प्रभारी प्राचार्य बने रविंद्र यदुवंशी संस्था में १२ साल से पदस्थ हैं और अपनी मनमानी पर उतारू हो गए हैं। स्कूल से गायब रहने

    सहायक आयुक्त एंव बीईओ को कई बार कर चुकी है शिकायत

    कंप्यूटर आपरेटर को बिना आए ही वेतन दे रहे हैं और कमीशन खा रहे हैं। स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ने शिकायत में कहा कि श्री यदुवंशी बीते दो सालों से मेरे शरीर को छूने की कोशिश कर रहे हैं, आए दिन गदे इशारे करते हैं। इन सबकी शिकायत कई बार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम को हो चुकी है लेकिन सहायक आयुक्त ने आज तक कोई सुनवाई नहीं किया जिसके कारण आज में मजबूरी में आज जनसुनवाई में आई हूं,

    बाम्हनवाडा (हिरदागढ)में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

    स्कूल में पदस्थ शिक्षक रविन्द्र यदुवंशी स्थानीय निवासी होने तथा विगत 12 वर्षों से एक ही शाला में पदस्थ है जिससे स्कूल परिसर में अपनी दबंगताई से अपनी मनमर्जी करते हैं।

    स्कूल से निकालने की धमकी

    शिक्षिका ने कहा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा सही तरीके से मामले का निराकरण नहीं होने से मैं काफी डरी सहमी हूं। मुझे कई बार स्कूल से निकालने एवं धमकी दी जा चुकी है।

    विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा

    हमारे द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर जब इस पूरे मामले पर बात हुई तो उनका कहना है, सहायक आयुक्त कार्यालय से पत्र आया है तब मुझे जानकारी मिली है शीघ्र ही महिला कर्मचारियों का जांच दल बनाकर इसकी जाँच कराई जायेगी,और जाँच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी…

    वही स्कूल प्राचार्य कहना है

    इधर, इस मामले में प्रभारी प्राचार्य रविंद्र यदुवंशी का कहना कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं, मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *