छात्रावास की सामग्री को बेचने वाला अधीक्षक निलंबित…?सहायक आयुक्त ने अधीक्षक पर किया बडी कार्यवाही…

Chautha Sthambh

छात्रावास की सामग्री को बेचने वाला अधीक्षक निलंबित…?
सहायक आयुक्त ने अधीक्षक पर किया बडी कार्यवाही…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिला मुख्यालय में संचालित पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास छिंदवाड़ा के अधीक्षक ने बिना उच्च अधिकारी की अनुमति के अनुचित रुप से निजी कार्य हेतु नियम विरुद्ध तरीके से प्रदान की गई थी, जिसकी जाँच उपरांत आज सहायक आयुक्त ने अधीक्षक तुलाराम चौरे को उक्त कृत कर्तव्य के प्रति लापरवाही एंव उदासीनता के कारण निलबिंत कर दिया गया है


आखिर इतने लापरवाह कैसे हो रहे अधीक्षक…?

जिलें में एक अजीबो गरीब मामला समाने आया है जंहा एक सरकारी होस्टल में उपलब्ध सामग्री को अब टेंट हाऊस की तरह उपयोग में लिए जाने और लीज में दिए जाने का सनसनी खेज खुलासा हुआ है। जिसमें लिपिक और अधीक्षक के पत्र में यह बात सामने आई है। जिसके बाद जिम्मेदारों के ऊपर भी उंगली उठ रही थी, जिसके बाद दोनों कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है एवं विभागीय जांच कराई जा रही है लेकिन सवाल उठाता है कि ऐसे भ्रष्टाचारी कर्मचारियों पर एफआरआई क्यों नहीं कराई गई और इनके खिलाफ गबन का मामला क्यों दर्ज नहीं कराया गई…

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *