गाडरवाड़ा जलाशय कार्य जल्द से जल्द चालू करने की मांग को लेकर दर्जनों गांव के किसानों ने किया चक्का जाम….

Chautha Sthambh

गाडरवाड़ा जलाशय कार्य जल्द से जल्द चालू करने की मांग को लेकर दर्जनों गांव के किसानों ने किया चक्का जाम….

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे किसान गाडरवाड़ा जलाशय कार्य जल्द से जल्द चालू करने की मांग

अमरवाड़ा ब्लाक के गाडरवाड़ा जलाशय निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर सैकड़ों किसानों का NH टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया..

चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा)
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में
गाडरवाड़ा जलाशय का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर चक्का जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

- Advertisement -

  • किसानों का कहना है कि जलाशय का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से रबी और खरीफ दोनों फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


    प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की कि गाडरवाड़ा जलाशय का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


    चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझाइश देने का प्रयास किया। किसानों ने कुछ दिन पूर्व भी सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर sdm एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग रखी थी जहां अधिकारियों ने कोई संतुष्टि जनक कार्यवाही नहीं की जिसके बाद किसानों ने आज चक्का जाम का रास्ता अपनाने ने मजबूर हो गए ओर शासन प्रशाशन पर सवाल उठाए है
    इस आंदोलन से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *