छिंदवाड़ा में शराब के अबैध अहाता विवाद में खूनी संघर्ष…
पार्षद राहुल मालवी और गुलाबी गैंग की महिला समेत 4 घायल…
गुलाबी गैंग की महिला और ठेकेदार के लड़के भिड़े, लाठी-डंडे और बैट चले..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारी मोहल्ला में शराब भट्टी हटाने को लेकर चल रहा विरोध सोमवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट पर बदल गया…कोतवाली थाना क्षेत्र कुम्हारी मोहल्ला की घटना में कांग्रेस के पार्षद राहुल मालवी सहित चार लोग घायल हो गए हैं


आधा दर्जन से ज्यादा युवको ने बेस बल्ला और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है…
मारपीट का विडियो सामने आया है वीडियो में भी देख सकते हैं कि लाठी डंडों से लैस युवको ने जमकर मारपीट की है…थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है…दरअसल मोहल्ले में शराब के अवैध अहाता को लेकर मोहल्लेवासी एकत्रित हुए थे जिसके बाद आपस में ही गाली गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया है…फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने दोनों पक्षों की शिकायत लिखाने के बाद मामले को जांच में लिया है…


