स्वच्छ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने नगर निगम की पहल

Chautha Sthambh

स्वच्छ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने नगर निगम की पहल

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)शहर में स्वच्छ एवं सुचारु जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम की जलापूर्ति शाखा द्वारा मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया गया। यह जल सुनवाई शहर के पाँच विभिन्न स्थानों पर क्रमशः दीनदयाल पार्क सब्जी मंडी टंकी, शनिचरा टैंक, कुकड़ा जोन कार्यालय, नोनिया करबल जोन तथा चंदनगांव में आयोजित की गई।

 जलसुनवाई के दौरान नागरिकों ने जलापूर्ति से संबंधित अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *