युवा दिवस पर जिले भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन…
जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम एम.एल.बी स्कूल में आयोजित..
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार…
रिपोर्ट -ठा. रामकुमार राजपूत
स्थान -छिंदवाड़ा म. प्र
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर 12 जनवरी को जिलेभर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री एमएलबी स्कूल प्रांगण में किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके, श्री शेषराव यादव, श्री विजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि,

डीईओ श्री जी.एस.बघेल, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, डीपीसी श्री जे.के. ईड़पाचे, सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, श्री पी.एल. मेश्राम, प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव, श्री दिलीप ढोके, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रताप सिंह इवनाती, खेल अधिकारी श्री के.के.चौरसिया, जिला योग आयोग, पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी, स्टाफ, पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे । इस दौरान मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजन व स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से किया गया । इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्य सहित खेल, रेडक्रॉस, एनसीसी, स्काउट गाइड व स्थानीय विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आकाशवाणी द्वारा किए गए कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंदजी की वाणी, प्रदेश के मुख्यमंत्रीजी के संदेश के बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम संचालित किया गया।इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों व प्रतिभागियों ने एक साथ एक संकेत पर विभिन्न आसनों व प्राणायाम में भाग लिया। सूर्य नमस्कार गतिविधियों का संचालन जिला योग आयोग के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत भुसारे, जिला योग प्रभारी सुश्री संगीता बेंडे, सुश्री ममता पटले, श्री सुरेश पवार सहित उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत में स्वागत भाषण व प्रतिवेदन वाचन जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री नारायन, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर श्री अहके, श्री शेषराव यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें सदैव लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करने के लिये प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन एमएलबी क्रीड़ा प्रभारी श्री राकेश चौरसिया तथा आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल.मेश्राम द्वारा किया गया । जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में सुश्री आशा माहुले, श्री आनंद गिरिपूंजे, श्री योगेश्वर चौरिया, श्री महेश डोंगरे, श्री बी.आर. डिगरसे सहित सभी खेल शिक्षकों एवं एमएलबी स्कूल के स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।



