मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ….

Chautha Sthambh

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ….

जिले में कलेक्‍टर एवं जनप्रतिनिधियों ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज 11 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ किया। इसी के तहत जिला स्‍तरीय कार्यक्रम कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री हरेन्‍द्र नारायन, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों ने उपस्थित होकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्रीजी का उद्बोधन सुना। जिसके बाद जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उप संचालक कृषि श्री जितेन्‍द्र कुमार सिंह, सहित किसान उपस्थित थे।

- Advertisement -
  • गांव – गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करेंगे कृषि रथ…

    उप संचालक कृषि श्री सिंह ने बताया कि आज जिले के प्रत्‍येक विकासखंड से एक – एक कृषि रथ का शुभारंभ किया गया है, जो निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार विकासखंड की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में पहुंच कर किसानों को जागरूक करेंगे तथा तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। रथ के साथ जिला नोडल अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्‍स्‍य पालन विभाग, सहकारिता विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत सचिव/रोजगार सहायक, राजस्‍व विभाग के पटवारी, कोटवार भी उपस्थित रहकर आवश्‍यक जानकारी देंगे।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *