मिठाई खाने के बाद बिगड़ी पांच लोगों की तबीयत…एक की मौत…चार लोगो का उपचार जारीछिंदवाड़ा जिले जुन्नारदेव क्षेत्र का मामला है…फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था… दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है
(चौथा स्तंभ)छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है जहां पांच लोगों को उल्टी दस्त शिकायत होने के बाद जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखकर तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमें एक की मौत हो गई,बाकी लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, दरअसल बताया जा रहा है कि पीएचई विभाग में गार्ड के रूप में पदस्थ दशरथ की प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है

परिजनों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चाय की दुकान चलाने वाले संचालक के पास किसी अज्ञात लोगों ने मिठाई का डिब्बा दुकान में ही छोड़कर चला गया कुछ देर देखने के बाद भी नहीं आया तो पास में ही एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मिठाई के डिब्बे से मिठाई खाली और उसके कुछ देर के बाद तबीयत बिगड़ने लगी दुकान संचालक के परिवार के लोगों ने भी मिठाई खाई और उनकी भी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जुन्नारदेव पहुंचे लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है फिलहाल उपचार चल रहा है…फिलहाल जांच का विषय यह है कि आखिर मिठाई का डब्बा किसने लाया था और कहां से लाया था और क्यों छोड़ कर गया है जांच होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा

