छात्रावास में दैनिक मजदूरों का आंतक, छात्रावास में निवासरत छात्रों को करते थे प्रताड़ित….
छात्रावास में अधीक्षक का नही था नियंत्रण, रात्रि में नही रहते थे अधीक्षक छात्रावास में…
रिपोर्ट-ठा. रामकुमार राजपूत
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) जिलें के जनजातीय विभाग के छात्रावास में आदिवासी बच्चों के साथ प्रताड़ना की खबर आम बात हो गई है, जिलें में आयें दिनों बच्चों के साथ प्रताड़ित करने की खबरें आती रहती हैं लेकिन उसके बाद भी जिलें में बैठे अधिकारी इसे गंभीरता से नही लेते है, जिसके कारण अधीक्षक एंव यहां पदस्थ कर्मचारियों बेलगाम हो चुके हैं. ऐसा ही मामला कुछ दिनों पहले अमरवाड़ा मुख्यालय के सीनियर बालक छात्रावास में देखने को मिला था जंहा छात्रावास के कर्मचारियों के द्वारा बच्चों को चार बजे रात में बच्चों के कान में ठंडा पानी डालते थे जिसकी शिकायत छात्रावास में निवासरत बच्चों ने एसडीएम कार्यालय में जाकर किया था….

शिकायत की जाँच के बाद अधीक्षक को भी हटाया गया….
सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास अमरवाडा में कार्यरत दैनिक मजदूरों के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच बीईओ अमरवाडा द्वारा गठित जांच दल द्वारा कराई गई। गठित दल द्वारा दिनांक 29.12.2025 को संस्था में उपस्थित होकर जांच की गई जांच दल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरवाडा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शिकायत सत्य होना प्रतिवेदित किया गया। इससे प्रतीत होता है कि सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास अमरवाडा में कार्यरत अधीक्षक श्री सेवकराम इनवाती मूल पद माध्यमिक शिक्षक का अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है जिसके कारण दैनिक मजदूरों द्वारा संस्था में अधीक्षक के उपस्थित रहते हुए मदिरा पान किया गया एवं छात्रों को परेशान किया गया। अतः श्री सेवकराम इनवाती माध्यमिक शिक्षक को आगामी आदेश पर्यन्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हर्रई में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।
श्री सेवकराम इनवाती के अधीक्षक के पद से मुक्त होने के कारण सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास अमरवाडा का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त श्री श्याम कुमार साहू अधीक्षक आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास अमरवाडा को सौंपा जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

