वीर गाथा 5.0 प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की छात्रा अंशिका पवार ने बनाया स्थान…

Chautha Sthambh

‘वीर गाथा 5.0 प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की छात्रा अंशिका पवार ने बनाया स्थान….

छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ)भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया ‘वीर गाथा 5.0 प्रोजेक्ट’ एक राष्ट्रीय प्रोजेक्ट है, जो इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया। जिसमें न केवल भारत के बल्कि विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों ने भी भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्रों में वीरता, बलिदान एवं देशभक्ति की भावना जगाना है।

  छिंदवाड़ा जिले के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर कि इस प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से अंशिका पवार पिता गणपति पवार विद्या भूमि पब्लिक स्कूल ने स्थान बनाकर न केवल अपनी शाला को बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है । कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत आंशिक पवार ने कविता लेखन विधा में महाराणा प्रताप पर, स्वरचित कविता में यह स्थान प्राप्त किया है।

  इस सफलता पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने छात्रा अंशिका पवार को उनके अभिभावकों सहित विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल ने भी इस सफलता पर अंशिका पवार एवं उनके परिवार के साथ ही स्कूल की संचालिका श्रीमती विजया यादव तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

   जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जिसमें 1.92 करोड़ राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने भाग लिया, उसमें पूरे मध्यप्रदेश से हमारे छिंदवाड़ा जिले से किसी विद्यार्थी ने स्थान बनाया है । उन्होंने बताया कि वीर गाथा प्रोजेक्ट सुपर 100 में चयनित विद्यार्थी को ₹10000 नकद राशि दी जाती है। कक्षा तीसरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार स्तरों में रखकर अलग-अलग विधाओं में जैसे पेंटिंग, चित्रकला, निबंध, मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट, वीरता की कविता आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत के वीरों की गाथाएं एवं उनके युद्ध रणनीति पर केंद्रित प्रतियोगिता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में इस वर्ष 1.92 करोड़ छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी अपने रचनात्मक कौशल को बनाए रखने एवं अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देने की भी सलाह दी।

   उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की वीरगाथा प्रोजेक्ट की प्रविष्टियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया था। वीर गाथा मूल्यांकन की प्रभारी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अमिता शर्मा एवं टीम के द्वारा किया गया था । इस टीम में सुश्री रिंकी ठाकुर, सुश्री प्रीती जोशी, श्री नरेश साहू, सुश्री सुनीता चौहान, श्री आई.पी. सोनी व श्री अरुण भादे शामिल थे । श्रीमती शर्मा ने बताया कि जिले से श्रेष्ठ चयनित प्रविष्टि का राज्य स्तर पर भी चयन हुआ है, अंत में राष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित होकर अंशिका पवार अपना सुपर हंड्रेड में स्थान बना सकी। राष्ट्रीय स्तर पर अंशिका पवार के चयन पर शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने छात्रा एवं विद्या स्कूल को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *