छिंदवाड़ा में पहली बार 24 घंटे चालू रहने वाला ‘दूध का एटीएम’ शुरू

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा में पहली बार 24 घंटे चालू रहने वाला ‘दूध का एटीएम’ शुरू

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के गुलाबरा गली नम्बर 4 में पहली बार दूध का एटीएम शुरू किया गया है, जो 24 घंटे आम लोगों की सुविधा के लिए चालू रहेगा। इस अनोखी पहल की शुरुआत स्थानीय युवा आकाश सूर्यवंशी ने की है।
इस दूध एटीएम की खासियत यह है कि इसमें तय राशि डालते ही मशीन से शुद्ध गाय का दूध अपने आप निकलता है। लोगों को अब दूध के लिए दुकानों के खुलने-बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


शहरवासियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर सुबह जल्दी और रात के समय काफी उपयोगी साबित होगी। दूध एटीएम की शुरुआत को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे स्वच्छता व तकनीक से जुड़ी एक नई पहल के रूप में सराहा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *