जनजातीय विभाग के उपयंत्री की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल..?उपयंत्री एंव ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए…

Chautha Sthambh

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने किया आदिवासी बालक आश्रम अंबाड़ा एवं बड़कुही का औचक निरीक्षण..

जनजातीय विभाग के उप यंत्री की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल..?

उपयंत्री एंव ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए…

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा आज जिले के विकासखंड परासिया के आदिवासी बालक आश्रम अंबाड़ा एवं आदिवासी बालक आश्रम बड़कुही का औचक निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

  • आदिवासी बालक आश्रम अंबाड़ा का किया निरीक्षण…

    निरीक्षण के दौरान आश्रम परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभाग के उप यंत्री एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई, जिसमें समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्यों की भी जांच की गई। जांच में कार्यों में अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उप यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संबंधित ठेकेदार को उनके कर्तव्यों में लापरवाही के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *