पंचतत्व में विलीन हुए श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज…
छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ) धर्म की ध्वजा लहराने वाले महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज पंचतत्व में विलीन हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज के अंतिम दर्शन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नाथद्वय ने शोकाकुल भक्तों व मंदिर के सेवादारों को ढांढस बंधाया।

श्री ओकटे सहित कांग्रेस परिवार के अन्य सदस्यगण भी बड़ी संख्या में चौरागढ़ पहुंचे। कांग्रेस परिवार के साथ ही जिले व नगरवासियों की ओर से से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराज श्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन चौरागढ़ स्थित श्री महादेव मंदिर के विकास व विस्तार में समर्पित किया। धर्म की अलख जगाने के साथ ही अपने शिष्यों पर असीम कृपा बरसाने वाले महाराज श्री का जीवन तप, तपस्या व जनकल्याण के लिए सर्मित रहा। उनके शिष्य मप्र, राजस्थान, महाराष्ट व छत्तीसगढ़ सहित अन्य अनेकों राज्य में है। सभी महाराज जी के अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे।

विदित हो कि गत दिवस चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर के महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज ब्रम्हलीन हुए। महाराज श्री का आशीर्वाद, मार्गदर्शन व धार्मिक आस्था सदा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। उनका आशीर्वाद व स्नेह हम सभी पर हमेशा बना रहेगा।

