उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिला उपाध्यक्ष राणा 

Chautha Sthambh

उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से मिले जिला उपाध्यक्ष राणा 

 छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने म.प्र उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से भोपाल में मुलाक़ात की इस दौरान श्री राणा ने दोनों ही नेताओं से संगठनात्मक चर्चा की व उन्हें अपने द्वारा प्रकाशित पुस्तक मैं स्वयं सेवक ज्ञात अज्ञात दी। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप बहुत ही अच्छा काम कर रहे है जो ऐसे राष्ट्रभक्तों के जीवन को आज की जेंजी पीढ़ी के सामने पुस्तक के रूप में लेकर आए है वरना हमारे देश को यहाँ तक पहुचाने में किस्तने असंख्य लोगो ने अपना बलिदान दिया है वो एक समय के बाद धूमिल हो जाएगा। मैं चाहता हूँ कि आप आपातकाल (इमर्जेंसी) के मीसा बंधियो पर भी एक ऐसी ही पुस्तक लिख कर प्रकाशित करे इसमें आपको जो मदद लगे मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी करूँगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *