गांजा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही….आधा किलो गांजा के साथ पकडाया गांजा तस्‍कर….

Chautha Sthambh

गांजा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही….

आधा किलो गांजा के साथ पकडाया गांजा तस्‍कर….

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिले में इन दिनों अवैध गतिविधियों में छिंदवाड़ा जिला आगे निकलता जा रहा है आज ऐसा ही मामला देहात थाने में देखने को मिला जहां गांजा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने धार दबोचा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..
जिलें के देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज गांजा की तस्करी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिफ्तार किया है पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक व्यक्ति को अभियान मुखबीर की सूचना पर गिफ्तार किया है।

- Advertisement -
  • घटना का सक्षिप्त विवरण….

    देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांगीवाडा रिंग रोड पर रोहना बायपास के पास एक दुबला पतला कद काठी का व्‍यक्ति जिसने सफेद रंग का पेंट एवं काले रंग की जेकेट पहना है। जिसकी उम्र करीबन 42 साल है। वह अपने हाथ में गुलाबी रंग का थैला रखा है। थैले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर खड़ा है एवं गांजा बेचने की फिराक मे है । सूचना मिलने के बाद तत्‍काल थाना प्रभारी देहात निरी. गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपने अधीनस्‍थ स्‍टाफ से दविश दिलवाकर आरोपी प्रकाश साहू को अभिरक्षा में लेकर उसके पास से 500 ग्राम गांजा जप्‍त किया गया है। जप्‍तशुदा गांजा की कीम‍त करीबन 4500 रूपये है। आरोपी प्रकाश साहू द्वारा बताया गया है कि उक्‍त मादक पदार्थ गांजा छिन्‍दवाडा तरफ से एक व्यक्ति द्वारा रोहना बायपास मे लाकर गांजा देना बताया है। उक्त व्यक्ति के सकुनत के संबंध मे आरोपी प्रकाश साहू ने कोई जानकारी नही होना बताया है। गांजा देने वाले छिन्‍दवाडा के व्‍यापारी एवं देहात पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाकः- 08/2026 धारा – 8/20 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में गांजे के व्‍यापारी की तलाश हेतु थाना देहात पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावि‍त स्‍थानों पर दविश देकर तलाश कर रही है। ‍

    गिरफ्तार आरोपी का नाम… प्रकाश पिता रमेश साहू उम्र 42 वर्ष निवासी रोहनाकला थाना देहात जिला छिंदवाड़ा है

    महत्वपूर्ण भूमिका… निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि.संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. 801 मंगलसिंह, आरक्षक 779 सौरभ सिंह बघेल, आर. 836 उमेश उइके, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्‍य की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्‍कृत की जाने की घोषणा की गई है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *