अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सड़कों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त….

Chautha Sthambh

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सड़कों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त….
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) नगर पालिका निगम द्वारा आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फव्वारा चौक गल्ला मार्केट से पाल-पर्दे एवं तिरपाल हटाए गए, साथ ही दुकानों के सामने रखा गया अतिरिक्त सामान भी हटवाया गया। इसके पश्चात राज टॉकीज मार्ग स्थित मथुरा प्रसाद स्कूल की बाउंड्री वॉल से लगे लगभग 15 अवैध गुमटियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इसके अतिरिक्त आगामी कार्रवाई के तहत सोमवार को राज टॉकीज आज़ाद चौक से सीएस कॉम्प्लेक्स तक स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु अनाउंसमेंट कराया गया है, ताकि निर्धारित क्षेत्र को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं आमजन की सुविधा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *