शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न, इंदौर की घटना के बाद नगर पालिका पांढुर्णा भी सतर्क…

Chautha Sthambh

शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न…

पांढुर्णा (चौथा स्तंभ) इंदौर की घटना के बाद अब पूरे प्रदेश में नगर पालिका नगर निगम, नगर परिषद सतर्क दिख रहे हैं, जिसके लेकर सभी जगह बैठक का दौर चालू है ऐसा ही आज पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में राजकुमार इवनाती मुख्य नगर पालिका अधिकारी पांढुर्णा की अध्यक्षता में शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक ली गई ।

 बैठक में सीएमओ द्वारा जलप्रदाय सप्लायर और सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि पानी टंकी और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें एवं किसी भी प्रकार का गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलता है तो उसको तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें एवं  ठीक कराया जाए।  उक्त बैठक में श्री सोनू सकवार नगर पालिका सहायक यंत्री , श्री विवेक बेलिया उपयंत्री, श्री संजय कवड़े स्वच्छता निरीक्षक एवं समस्त वार्डवार पेयजल सप्लायर उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *