1 महीने से ठप नल-जल योजना, पानी के लिए क्यों तरस रहे इस गांव के लोग! जानिए पूरी सच्चाई…

Chautha Sthambh

1 महीने से ठप नल-जल योजना, पानी के लिए क्यों तरस रहे इस गांव के लोग! जानिए पूरी सच्चाई…

छिंदवाड़ा के बाडाबोह गांव में नल-जल योजना एक महीने से बंद है,

जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है.

गांव के लोगों नहर एंव एक कुँआ के सहारे

- Advertisement -
  • बाडाबोह गांव में हैंडपंप खराब है.

    छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को शुरू हुई थी. इस मिशन का लक्ष्य साल 2024 तक भारत के हर गांव में नल से पेयजल उपलब्ध कराना था. लेकिन योजना में कुछ ऐसी खामियां हैं जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसी तरह का एक मामला छिंदवाड़ा जिलें के तिवडा कामथ पंचायत के ग्राम बाडाबोह में देखने को मिला.

    दरअसल, मोहखेड विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव बाडाबोह में एक महीने से नल जल योजना बंद पड़ी है. ऐसे में ग्रामीणों को एक किलोमीटर की दूरी तय करके पानी के लिए जाना पड़ रहा है. यहां पर बच्चों से लेकर बूढ़े एंव महिला तक सभी लोग पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल से पानी के लिए जाते हैं. यहा पहुंचा और हालात समझने की कोशिश की. देखिए चौथा स्तंभ की खास रिपोर्ट…

    एक महीने से बंद पड़ी है नल-जल योजना
    इस गांव में नल जल योजना एक महीने से बंद पड़ी है. बाडाबोह के ग्राम वासियों ने बताया कि ट्यूबवेल खराब होने के कारण यह योजना ठप पड़ी हुई है. ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए गांव से 1 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इस गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे है। और काम छोडकर आधा टाईम पानी की व्यवस्था में ही लग जाता है। ऐसे में महज पीने के लिए 1 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. सुबह और शाम के वक्त अक्सर यहां पानी के लिए भीड़ लग जाती है. गांव के ज्यादातर परिवार मजदूरी और खेती किसानी पर निर्भर है. ऐसे में उनकी समस्या और भी बढ़ जाती है.

    नहर का गंदे पानी पीने के लिए मजबूर गांव के लोग…


    ग्राम की महिलाओ ने बताया कि एक महिने से गांव में पानी की परेशानी चल रही है लेकिन समस्या के सुनने वाला कोई नहीं है कई बार सरपंच को इस बारें में शिकायत कर चूके है लेकिन सरपंच कहता है में ठीक नहीं करता तुम्हे जंहा शिकायत करना है कर दो वही विभाग ने भी खानापूर्ति के लिए धरों के समाने नल लगा दियें है लेकिन उसमें अभी तक पानी नहीं आया है इसलिए आज मजबूरी में हम लोग गंदा पानी पीने के मजबूर है, हमें 1 किलोमीटर दूर जाना पडता है .रोज पानी के लिए

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *