सतनूर में जमीन को लेकर संघर्षमोक्षधाम के रास्ते में विवाद ने हिंसक रूप लिया

Chautha Sthambh

सतनूर में जमीन को लेकर संघर्ष
मोक्षधाम के रास्ते में विवाद ने हिंसक रूप लिया

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)गांगीवाड़ा के समीप सतनूर गांव में मोक्षधाम की जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर एसडीएम पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने की हिदायत दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि एसडीएम के मौके से रवाना होते ही हालात दोबारा बिगड़ गए। आरोप है कि दबंगों ने एक बार फिर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि वे नहीं माने। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मोक्षधाम की जमीन को लेकर पहले भी उन्हें धमकियां मिलती रही हैं,

- Advertisement -
  • लेकिन शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्ती दिखाता तो यह घटना टल सकती थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं।


    फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर रही है ।घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *