खदबेली,भीमालगोदी, गुलसी के जंगल से निकल रही रेत,रेत निकालने की आड़ में हो रहा है जंगलों को सफाया

Chautha Sthambh

खदबेली भीमालगोदी गुलसी के जंगल निकल रही रेत

रेत निकालने की आड़ में हो रहा है जंगलों को सफाया

माफियाओं को संरक्षण देता वनविभाग प्रति ट्राली के हिसाब से कमीशन सेट

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) इन दिनों रेत माफिया जंगल में अवैध उत्खनन कर रहे।रेत चोर खदान ना जाते हुए जंगल के नीमठाना, खदबेली, गुलसी,चाकुटाना, भीमालगोदी, रैय्यतवाडी, से खुलेआम रेत निकाल रहे, है,वही वनविभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

- Advertisement -
  • सागौन की कटाई ज़ोर शोर से – रेत माफिया रेत के साथ सागौन की अवैध कटाई कर उन्हें महंगे दामों पर बेच रहे जिससे पार्यवरण का नुक़सान हो रहा। वही जंगल के खदबेली जोड पर जंगल काटकर उसे बेच दिया गया ओर जमीन में खेती शुरू कर दी गई ।

    सूत्रों के हवाले से

    डिप्टी रेंजर की सांठगांठ – मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर खामरपानी में निवास करते हैं।जंगलो का निरीक्षण नही करते जिससे जंगल कटाई का कार्य जोर शोर से चल रहा। सूत्रों ने आरोप लगया है कि डिप्टी रेंजर साहब को प्रति ट्राली के हिसाब से कमीशन मिलता है।

    फारेस्ट विभाग का नाका हुआ गायब – जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जाखावाडी में फारेस्ट विभाग का नाका बना हुआ परन्तु नाकेदार की सांठगांठ से रेत ओर सागौन खुलेआम निकलती हैं। जिससे माफियाओं के होंसले बुलंद होते जा रहे ।वही रेत माफिया बताते की हमारी सब सेंटिग है। हम प्रति ट्राली के हिसाब से नाका में पैसा देते हैं। ओर कभी कोई अधिकारी आता हैं तो हमें नाकेदार साहब फोन करके सूचना देते हैं।

    खदबेली, मे माफियाओं पर कब होगी कार्यवाही – इन दिनों खदबेली मे माफियाओं का राज चल रहा है जिसकी शिकायत 181 मे भी हुई है। परन्तु वनविभाग के अधिकारी ने कमीशनखोरी के कारण कान आंख सब बंद कर ली । जिससे माफियाओं रात में दिन सुबह-सुबह बिछुआ नगर में लाकर रेत बेच रहे हैं। अधिक मुनाफा कमा रहे हैं ।

    सीसीएफ साहब से कार्यवाही की मांग

    • ग्रामीणों ने सीसीएफ साहब से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग एंव ऐसे भ्रष्ट डिप्टी रेंजर नाकेदार की जांच कर इन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *