प्रशासन को चुनौती दे रहा है,कपुरदा(चौरई) झोलाछाप डॉक्टर

Chautha Sthambh

प्रशासन को चुनौती दे रहा है,कपुरदा(चौरई) झोलाछाप डॉक्टर

कार्रवाई का कोई डर नहीं, कपुरदा में अवैध क्लीनिक कर रहा संचालित ….

कपुरदा आयुष क्लीनिक के बाद आपने धर माचीवाडा में करता है इलाज…?

चौथा स्तंभ (चौरई) जिलें के चौरई विकासखंड में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टर का बोलबाला है, लेकिन जिले एंव ब्लॉक के अधिकारी इस और कोई ध्यान नही दे रहे है
ध्यान दो बीएमओ साहब…. क्षेत्र के ग्राम कपुरदा में झोलाछापों का अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से संचालित हो रहा है अपितु इसका मुख्य सबब स्वास्थ्य विभाग का मौन रहना भी है अगर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करता तो शायद झोलाछाप भोले भाले ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ नहीं करता, जिले में हाल ही में जहरीले सिरप से हुई मासूमों की मौत भी लोग भुला नहीं पाए है अपितु सरकार ने भी झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई का फरमान जारी कर दिया था जिसके बाद भी चौरई के ग्राम कपुरदा में झोलाछाप धड़ल्ले से इलाज कर रहे है। पूर्व में झोलाछाप से वर्जन लिया गया था जिसमें झोलाछाप बिष्णु वर्मा लोगों से कहता है कि मेरे पास बीईएमएस डिग्री है

- Advertisement -
  • पहले बोर्ड उतारा…… अब क्लीनिक बंद कर गांव में ही कर रहा इलाज…

    कपुरदा के झोलाछाप दो वर्षों से फर्जी डिग्री देखाकर इलाज कर रहा है, और यदि बीईएमएस की डिग्री है जिसमें सिर्फ साधारण उपचार किया जा सकता है परंतु झोलाछाप द्वारा संपूर्ण बीमारी का उपचार किया जा रहा है। जिसकी खबर पहले भी चौथा स्तंभ में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नही कि गई है।

    भागा… दूसरे गांव में चोरी चुपके झोलाछाप अवैध क्लीनिक बंद कर

    कार्रवाई का आश्वासन

    बीएमओ अशोक सेन ने से जब इस बिषय में बात हुई तो उनका कहना है कि हमारे पास कोई स्टॉप नहीं है। हम क्या कर सकते है, अब जिलें में शिकायत करो वही से कार्रवाई हो सकती है मेरे पास कोई स्टाफ नहीं है। और मुझे समय मिलता है तो जल्द से जल्द अवैध क्लीनिक संचालित करने वाले विष्णु वर्मा पर कार्रवाई की जाएगी एवं जल्द ही अन्य क्लीनिक की भी जांच की जाएगी।

    इनका कहना है

    में कार्रवाई करने बीएमओ को निर्देशित करता हुँ लोगों की जान से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।

    प्रभात मिश्रा
    एसडीएम चौरई

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *