जिले को जुन्नारदेव रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात…जिले का सबसे लंबा आरओबी बनकर तैयार..

Chautha Sthambh

छिन्‍दवाड़ा(चौथा स्तंभ) एम.पी.आर.डी.सी. द्वारा जिले के तामिया–जुन्नारदेव मार्ग (28.3 कि.मी.) पर स्थित राज्य राजमार्ग क्रमांक-41 में जुन्नारदेव नगरीय क्षेत्र के रेलवे ट्रैक कि.मी. 943/0, लेवल क्रॉसिंग ए-पी-37 पर नव निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जिले का सबसे लंबा रेलवे ओवर ब्रिज है।

  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 554 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज में 330 मीटर के 11 स्पैन, दोनों ओर 84 मीटर के बॉक्स तथा 140 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया है। इसके चालू होने से जुन्नारदेव तहसील की लगभग 30 प्रतिशत आबादी को रेलवे फाटकों पर घंटों इंतजार की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही हर्रई, बिजोरी, तामिया, जुन्नारदेव, नीमढाना, बोरदेही, मुल्ताई, आठनेर,  कुकरूखामला स्टेट हाईवे - 41 पर निर्मित होने से यह ब्रिज, छिंदवाड़ा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालकोट को कुकरुखामला बैतूल से जोड़ेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *