इंदौर की जहरीले पानी की घटना के बाद नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा हुआ सतर्क…

Chautha Sthambh

इंदौर की जहरीले पानी की घटना के बाद नगर पालिका निगम हुआ सतर्क…

चौथा स्तंथ की खबर का असर…

चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) इंदौर में हुई जहरीले पानी की घटना के बाद अब नगर निगम छिंदवाड़ा भी सक्रिय हो गया है, चौथा स्तंभ समाचार ने ये खबर प्राथमिकता से उठाया था जिसके बाद आज नगर पालिका निगम ने
स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निगम सभागार में महापौर ने ली बैठक

बैठक में जल प्रदाय एवं सीवरेज कार्य सभापति अरुणा मनोज कुशवाहा, सहायक यंत्री विवेक चौहान, भानु सूर्यवंशी सहित जल प्रदाय कार्य से संबंधित कर्मचारी—वालमैन, प्लंबर, सर्वेयर एवं निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
  • बैठक के दौरान महापौर ने जल प्रदाय की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने एवं स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी का वितरण समयानुसार किया जाए तथा किसी भी स्थिति में गंदा पानी घरों तक न पहुंचे। इसके लिए पानी की टंकियों की नियमित अंतराल पर सफाई कराई जाए यदि कहीं भी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या हो तो उसे तत्काल सुधारा जाए। इसके साथ ही अवैध कनेक्शनों की सूची तैयार कर उन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान महापौर ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिय

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *