लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से बदजुबानी पर भड़की युवक कांग्रेस
–नगरीय प्रशासन मंत्री का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
–युकां ने की नारेबाजी मंत्री हटाओ सभ्यता बचाओ, मंत्री हटाओ जनता को बचाओ
छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ)- भाजपा के बदजुबानी मंत्री की क्या पहचान….गुंडों जैसी भाषा और बर्ताव…भाजपा की एक ही पहचान लूटो..खाओ..भ्रष्टाचार मचाओ। उक्त गगन भेदी नारे युवक कांग्रेस ने गांधी चौक पर आयोजित नगरीय प्रशासन मंत्री के पुतला दहन के दौरान लगाए। तत्काल लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया से माफी मांगने की मांग करते हुए पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में युकां ने मंत्री का पुतला फूंका।

जिला युवक कांग्रेस ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की। स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में एकजुट हुए युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण गांधी चौक पहुंचे, यहां कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। विदित हो कि गत दिवस इंदौर में जहरीला पानी पीने से 15 निर्दोष लोगों की मौत पर मीडियाकर्मी के द्वारा सवाल पूछे जाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने दूषित मानसिकता व भाषा का परिचय देते हुए जवाब दिया। मीडिया को दिया अमर्यादित बयान भाजपा के अखंड घमंड को दर्शा रहा है। शायद कैलाश विजयवर्गीय यह नहीं जानते की अभिमान तो रावण का भी नहीं रहा वे तो फिर एक इंसान है।
पुतला दहन के दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री गोलू पटेल ने कहा कि इंदौर शहर में गंदा पानी पीने से 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई। भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने नैतिक दायित्वों को दरकिनार कर निर्दोष लोगों की मौत की जिम्मेदारी लेने की बजाए, प्रश्न करने पर मीडिया को अशोभनीय जवाब दे रहे हैं। उनके लिए जनता की जान, मान और मर्यादा मायने नहीं रखती, इसीलिये उन्होंने मीडिया से वही कहा जो भाजपा ने सिखाया है, यह भाजपा के अंदरूनी चरित्र को भी उजागर करती है। भाजपा को नैतिकता के आधार पर कैलाश विजयवर्गीय को मंत्री पद से तत्काल हटाना चाहिए। जिससे दूसरे भी सत्ता के नशे में चूर नेताओं को सीख मिले। समाज का आईना मीडिया होती है किसी भी मीडिया के साथी का अपमान निश्चित तौर पर लोकतंत्र में शर्मनाक है।
पुतला हदन के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

