जनजातीय विभाग के छात्रावास अधीक्षक जो बीएड योग्यता धारी प्राथमिक शिक्षक को ब्रिजकोर्स करने का आदेश जारी…..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन के अपर संचालक ने दिनांक 26/12/2025 के एक आदेश प्रदेश के सभी सहायक आयुक्त,जिला संयोजक के एक आदेश जारी किया था कि विभाग अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के रूप में दिनांक 28/06/2018 से 11.08.2023 तक नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को ब्रिजकोर्स कराये जाने के संबंध में पत्र जारी किया था और पत्र में उल्लेख किया गया था कि दिनांक 28/06/2018 से 11/08/2023 तक नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को 06 माह के ब्रिजकोर्स का प्रशिक्षण किया जाना अनिवार्य है, इस हेतु राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से ब्रिजकोर्स पंजीयन किया जाना है।

विभाग अंतर्गत विभागीय छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षक/प्रभारी छात्रावास अधीक्षक के रूप में कार्यरत बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को NIOS पर पंजीयन हेतु वैकल्पिक डाइस कोड MP Education News Group 23490705324 उपलब्ध कराया गया है, जिसके आधार पर विभागीय छात्रावासों में कार्यरत् प्राथमिक शिक्षकों द्वारा पंजीयन किया जाना है। स्व घोषणा पत्र (SELF DECLARATION FORM) में सत्यापन हेतु संबंधित प्राचार्य/प्रधानाध्यपक उल्लेखित है, प्राचार्य/प्रधानाध्यपक के स्थान पर विभागीय सहायक आयुक्त/जिला संयोजक द्वारा सीलमुद्रा सहित हस्ताक्षर कर सत्यापित किया जाना अनिवार्य होगा। यदि उक्त पंजीयन से कोई प्राथमिक शिक्षक छूट जाता है तो इसका उत्तरदायित्व संबंधित सहायक आयुक्त/जिला संयोजक जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का होगा। उक्त डाइस कोड 23490705324 के माध्यम से दिनांक 05/01/2026 तक किया जाना सुनिश्चित करें

