तामिया क्षेत्र के गैलडुब्बा स्कूल का शराबी शिक्षक हुआ निलंबित….

Chautha Sthambh

गैलडुब्बा का शराबी शिक्षक हुआ निलंबित….
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) जिलें के आदिवासी विकासखंड तामिया में इन दिनों शराबी शिक्षकों के कारण स्कूली बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। ऐसा ही मामला विगत दिनों पहले तामिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक किशन भारती प्राथमिक शाला गैलडुब्बा संकुल केन्द्र जैतपुर विकास खंड तामिया संस्था से अनुपस्थित पाये गये थे और स्कूल के बाहर शराब के नशे में देखे गये थे , इनकी लापरवाही से पहले संस्था की कुल दर्ज संख्या 51 है जिसमें से मात्र 16 छात्र उपस्थित पाये गये, मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार नहीं बनाया गया, श्री भारती संस्था में मदिरा का सेवन कर उपस्थित होते है तथा संस्था से अनुपस्थित रहते है जिसके कारण संस्था के छात्रों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया। श्री किशन भारती प्राथमिक शिक्षक द्वारा उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति की जा रही लापरवाही एवं उदासीनाता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (एक) (दो) (तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतः श्री किशन भारती प्राथमिक शिक्षक को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एव अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) में दिये गये प्रावधानों के तहत निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में श्री किशन भारती प्राथमिक शिक्षक का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ नियत किया जाता है।

निलंबन अवधि अतः श्री किशन भारती प्राथमिक शिक्षक कों नियमानुसार निलंबन भत्ते की पात्रता होगी।

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *