इंदौर की जहरीले पानी की घटना के बाद क्या छिंदवाड़ा नगर पालिका निगम होगा सतर्क..?
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) मध्यप्रदेश के इंदौर में जहरीले पानी से लोगों के बीमार होने की गंभीर घटना के बाद क्या छिंदवाड़ा नगर पालिका निगम भी सतर्क होगा या फिर छिंदवाड़ा में भी कोई धटना होने का इंतजार करेंगा ।क्योंकि शहर में आज भी कई जगह जहां पर बाल लगे हुए है उसमें गंदगी फैली रहती है, इस घटना से क्या सबक लेते हुए नगर पालिका निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था और जलकर से जुड़े मुद्दों को लेकर कोई कदम उठायेंग और विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी इंदौर की घटना से कोई सबक लेगें

और नगर पालिका निगम के आयुक्त महोदय अधिकारियों को निर्देश देंगे की शहर में सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। सभी जल टंकियों की सफाई, पाइपलाइनों की जांच और लीकेज की स्थिति पर विशेष ध्यान के निर्देश देना चाहिए , ताकि किसी भी तरह से दूषित पानी नागरिकों तक न पहुंचे। और आयुक्त महोदय के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाए। नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए जिससे इन्दौर जैसी कोई अप्रिय धटना ना हो और भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सकेगा।
