एन.एस.यू.आई. करेगी जिले में पर्यावरण बचाओ-पेड़ बचाओ,
एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान की शुरुआत करेगा..
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा ) मध्यप्रदेश में इन दिनों एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया की मध्यप्रदेश एन.एस.यू.आई. के निर्देश अनुसार छिंदवाड़ा जिले में पर्यावरण बचाओ-पेड़ बचाओ, एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान की शुरुआत की जावेगी जिसमे जिले के समस्त महाविद्यालय में जिला एन. एस. यू. आई. द्वारा चरणवद्ध वृक्षरोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा । अजय ठाकुर ने आगे बताया की एन. एस. यू. आई. केवल विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाला छात्र संगठन है।

आज जहाॅ एक ओर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और हम विकास के नाम पर एवं कॉरपोरेट के हितों के लिये लगातार जंगलो को काटते जा रहे हैं ऐसा करके हम आगामी पीढ़ी के लिये स्वयं ही गड्डा खोदने का कार्य कर रहे है उन्होनें कहा कि पर्यावरण विनाश के कारण आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में है, इसलिये अब एन. एस. यू. आई. ने भविष्य को देखते हुये वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है ।

