ढाबे में हुई चाकूबाजी, युवक ने ढाबा में खाना बनाने वाले को मारा चाकू…
350 रुपये की देनदारी पर मारा चाकू…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिला मुख्यालय से लगे रोहना कला के ढाबे में आज नव वर्ष की पार्टी मनाने गए युवक और ढाबा में काम करने वाले लडके के साथ विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि ढाबे में खाना खाने आया युवक ने खाना देने वाले युवक को चाकू मार दिया, पूरी धटना देहांत थाना क्षेत्र के ग्राम रोहना कला में गुरुवार दोपहर सनसनी के वारदात सामने आई, रोहना कला क्षेत्र स्थित सिसोदिया ढाबा में काम करने वाले एक युवक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया… सूचना मिलने के बाद पुलिस धटना स्थल पहुची और राउंड ऑफ कर एक युवक को हिरासत में लिया है
