पांढुर्णा जिला बना कच्ची शराब का गढ… आबकारी विभाग के अधिकारी के देख रही उदासीनता…?

Chautha Sthambh

पांढुर्णा जिला बना कच्ची शराब का गढ…

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 8000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट….

पांढुर्णा (चौथा स्तंभ)मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में इन दिनों कच्ची शराब का गढ़ बन चुका है, इसकी मुख्य वजह है आबकारी विभाग की अधिकारियों की उदासीनता,यहां शराब माफिया इतना सक्रिय है की कच्ची शराब पांढुर्णा जिला तो छोड़ो अन्य जिलों में भी कच्ची शराब यहां से पहुंचाई जाती है लेकिन आबकारी विभाग हाथ में हाथ रख बैठा है रहता है कभी-कभार शिकायतों पर छोटी-मोटी कार्रवाई कर आबकारी विभाग अपनी पीठ थपथपाते रहता है।

ऐसा ही मामला आज देखने को मिला जंहा मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने
बडी कार्यवाही करते हुए
आबकारी वृत्त पांढुर्णा द्वारा सामूहिक दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान ग्राम पीपलपानी, वडामाल एवं कोंडर में दबिश दी गई, जहां से 2 चढ़ी हुई भट्टी बरामद की गईं।

- Advertisement -
  • साथ ही नदी-नालों के आसपास अवैध कच्ची शराब निर्माण हेतु ड्रमों एवं पन्नियों में भरकर रखी हुई लगभग 8000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन के सेंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 110 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब भी जप्त की गई। इस संबंध में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)च के तहत 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *