छिंदवाड़ा में फिर टाइगर के हमले से एक किसान की मौत…?

Chautha Sthambh

बिछुआ के किशनपुर में टाइगर के हमले से एक किसान की मौत…?

किसान खेत में पानी बगाने गया था तभी टाइगर ने किया हमला , धटना स्थल पर हुई मौत…
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के बिछुआ ब्लॉक के किशनपुर क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक घटना हुई, जहां टाइगर के हमले से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान बलराम दरिया पिता फकीरा डेहरिया के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान बलराम डेहरिया प्रतिदिन की तरह आज भी रात में मोटर चालू करने अपने खेत गया था, तभी धात लगाए बैठे टाइगर ने अचानक किसान बलराम पर हमला कर दिया। टाइगर के अचानक हुए हमले से किसान को संभलने का मौका नही मिला और गंभीर चोंटो के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वनविभाग की टीम जाँच में जुट गई है….

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *