हर्रई ब्लाक के दबंग अधीक्षक कैलाश सूर्यवंशी पर उनकी दुसरी पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप,, हर्रई थाने में रिपोर्ट दर्ज…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के आदिवासी विकासखंड हर्रई में जनजातीय विभाग द्वारा संचालित आदिवासी अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम हर्रई में पदस्थ अधीक्षक कैलाश सूर्यवंशी पर उनकी दूसरी पत्नी सुषमा सूर्यवंशी ने उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने हर्रई थानों में दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे पत्नी कैलाश सूर्यवंशी की पहली पत्नी शक्ति सूर्यवंशी का तलाक हो चुका था उसके बाद मेरी शादी वर्ष 2019 में कैलाश सूर्यवंशी ग्राम खमरा अड़कू के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी।

जिससे मेरी एक लड़की कुमारी प्रतिभा सूर्यवंशी उम्र 5 वर्ष की है, अब मेरे पति ने पूर्व पत्नी शक्ति सूर्यवंशी को अपना लिया है और मुझे अपने पास नहीं रख रहा है और मेरे साथ झगड़ा विवाद कर मुझे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रस्तावित कर रहा है मैं हर्रई न्यायालय में भरण पोषण का केस अपने पति कैलाश सूर्यवंशी के विरुद्ध में लगाई हूं जिसकी पेशी हेतु मैं कल दिनांक 26.12.2025 को दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी बेटी प्रतिभा सूर्यवंशी के साथ हर्रई न्यायालय में आई थी पेशी करने के बाद में नगर परिषद हर्रई मैं एक लिखित आवेदन समग्र आईडी के संबंध में देखकर पावती प्राप्त कर, फिर से न्यायालय हर्रई में मेरे वकील अमित जैन से मिलने आई थी उसके उपरांत बातचीत करने के बाद करीब 5/30 बजे में अपनी बेटी प्रतिभा सूर्यवंशी के साथ कोर्ट से निकलकर नगर पालिका के पास रोड पर खड़े होकर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाली बस को देखने खडी थी, इस समय मेरा पति कैलाश सूर्यवंशी मेरे पीछे आया और मुझसे कहने लगा कि तूने मेरे विरुद्ध हर्रई न्यायालय में केस क्यों लगाया है मेरी बदनामी हो रही है, ऐसा कहकर मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा मैंने गाली देने से मना किया तो मेरे पति कैलाश सूर्यवंशी ने मुझे हाथ से थप्पड़ मराऔर फिर मेरे साथ मारपीट करने लगा,जिससे मुझे पीठ में चोट आई है मेरे पति कैलाश सूर्यवंशी जाते-जाते बोल रहा था कि अगर तूने न्यायालय में कैसे वापस नहीं लिया तो मैं तुझे जान से मरवा दूंगा कहकर चला गया फिर मैंने फोन से घटना की बात मेरे भाई दुर्गेश सूर्यवंशी और पिता मिश्रीलाल सूर्यवंशी को बताई शाम हो जाने के कारण में धर छिंदवाड़ा चली आई थी, उसके बाद दिनांक दिनांक 27/12/2025 को रिपोर्ट करने हर्रई थाना गई थी और रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद प्लीज महिला अपनी बच्ची के लिए नया मांगने के लिए आज जिला कलेक्टर महोदय के पास जनसुनवाई में आई और और उनके पति कैलाश सूर्यवंशी पर कार्रवाई करने की बात कही और अपनी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कलेक्टर महोदय के यहां गुहार लगाई है और इन पर करवाई की जावे.ऐसा उन्होंने आपने आवेदन में कहा है, अब देखना है कि कलेक्टर महोदय और पुलिस विभाग ऐसे (शिक्षक) अधीक्षक पर क्या करवाई होती है

