ऐतिहासिक किले के परिसर में आएगी पर्यटकों की बहार,देवगढ़ महोत्सव 31 दिसंबर से

Chautha Sthambh

देवगढ़ महोत्सव 31 दिसंबर से

ऐतिहासिक किले के परिसर में आएगी पर्यटकों की बहार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हो रहा आयोजन

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन ग्राम देवगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 02 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पर्यटकों के लिए ग्रामीण खेलों के साथ बैलगाड़ी का सफर, होम स्टे विजिट और संतरे के बागानों में चाय जैसे मनभावन इंवेट शामिल किए गए हैं। यह देवगढ़ महोत्सव नए साल के आगमन को यादगार बनाएगा।

- Advertisement -
  • कलेक्टर हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तीन दिवसीय देवगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जय भवानी ग्राम विकास समिति देवगढ़ व जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से हो रहे देवगढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

     टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर (कौशल) डॉ.डी.पी. सिंह ने बताया कि देवगढ़ महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए देवगढ़ महोत्सव में पतंग उड़ाने, रस्सीकूद, कंचे, पिट्टू, गिल्ली-डंडा और बैलगाड़ी का सफर  व संतरे के बाग में चाय जैसे इंवेट शामिल किए गए हैं। पर्यटक देवगढ़ के ऐतिहासिक किले के साथ सालों पुरानी बावडिय़ां घूम सकते हैं। लिलाही वॉटरफाल भी अंचल में आकर्षण का केंद्र है। 
    
     31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को सुबह देवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ होगा, इस मौके पर गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। यहां आने वाले पर्यटक होम स्टे विजिट कर सकते हैं। परपंरागत भोजन के साथ अन्य फूड स्टॉल व जैविक उत्पाद, सब्जियों के अलावा बांस व मिट्टी से बनी वस्तुएं पर्यटक अपनी इच्छानुसार खरीद सकेंगे।

    अपर मुख्य सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अपर प्रबन्ध संचालक श्री अभय अरविंद बेडकर के निर्देशन में संचालित ग्रामीण पर्यटन ने अपने होम स्टे और ग्रामीण संस्कृति की पहचान की दिशा में प्रदेश भर में किए जा रहे कार्यो में देवगढ़ महोत्सव का आयोजन देशी विदेशी पर्यटकों के बीच अपनी संस्कृति को ले जाने में सफल होगा।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *