आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जिला पंचायत सीईओ को दिया ज्ञापन ..

Chautha Sthambh

आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, का दो दिवसीय हड़ताल…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें में इन दिनों आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी आपनी वेतन वृद्धि के लेकर आंदोलन कर रहे है, आज आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, ने जिला पंचायत के समाने रैली निकलकर कार्यालय के सामने धरना दिया एवं अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे बाद में जिला पंचायत सीईओ की समझाइए के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया, क्योंकि आज प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायत राज संचालनालय, मध्य प्रदेश के आदेश क्रमांकः पं.पं. परा-2013-13700 दिनांक 10-12-2013 के तहत ग्राम सभाओं के अनुमोदन के बाद चतुर्थ श्रेणी अंशकालीन, नल जल चालक, भृत्य, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ग्राम सभाओं के प्रस्ताव के जरिए पंच परमेश्वर योजना के तहत की गई थी और पंच परमेश्वर योजना की मद से वेतन का भुगतान किया जाता था।

वर्तमान में ग्राम पंचायतों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चौकीदार, नल जल चालक, भृत्य, सफाईकर्मी के लिए कोई निश्चित वेतन निर्धारित नहीं है, किसी पंचायत में 3 हजार, किसी पंचायत में 4 हजार तो किसी पंचायत में मात्र 2 हजार ही मिलते हैं, जबकि यह सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ग्राम पंचायत भवन की सुरक्षा, साफ सफाई, नल जल योजना के क्रियान्वयन सहित पंचायतों के दूसरे महत्वपूर्ण काम भी करते हैं।

मप्र सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन (अकुशल के लिए) 12,500 रुपए है, जो हर काम करने वाले कर्मचारी श्रमिक को मिलना ही चाहिए क्योंकि यह न्यूनतम वेतन है, ग्राम पंचायतों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नहीं दिया जाता है। इसी सवाल को लेकर प्रदेश के हजारों चौकीदार, पंप आपरेटर, भृत्य, सफाई कर्मचारी सोमवार, 5 जनवरी 2026 से भोपाल में विकास भवन पर धरना करने जा रहे हैं जो मंगलवार 6 जनवरी 2026 तक चलेगा।

अतः ग्राम पंचायतों के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमवार, 5 जनवरी से मंगलवार 6 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे,भोपाल में ग्राम पंचायत संचनालय (विकास भवन) पर धरना देंगे..

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *